शुजालपुर: नेशनल हाईवे 752C की दरारें बनीं हादसे का कारण, महिला गंभीर रूप से घायल
शुजालपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 752C पर सड़क के बीच पड़ रही दरारें लगातार हादसों को न्योता दे रही हैं। रविवार रात करीब 9 बजे अमली के समीप एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ, जबकि महिला को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि सड़क पर उभरी दरारों और खराब निर्माण के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय रहवासियों का कहना है ।