धरियावद: धरियावद में ईदुलजुहा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज
ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर धरियावद स्थित ईदगाह व रजानगर में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने भाईचारे, अमन-चैन एवं देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।