ढोलना थाना क्षेत्र में एक 14 साल की किशोरी के अपहरण की सूचना पर पुलिस चक्करघिन्नी बन गई। सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान रात में किशोरी घर के स्टोर रूम में रखी अलमारी से छिपी हुई मिल गई। पूछताछ में पता चला कि किशोरी परीक्षा के डर से अलमारी में छिप गई थी।