मेरठ: टीपी नगर क्षेत्र में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी, पुलिस ने भंडाफोड़ कर 6 लोगों को किया गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Mar 31, 2026 मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में मसाज और ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और थाना पुलिस ने छापेमारी कर तीन महिलाओं सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिससे अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई है।