विदिशा नगर: ग्राम वापचा निवासी दिव्यांग महिला ने कलेक्टर-SP से लगाई गुहार, बेटे पर झूठी शिकायत और राशन न मिलने की शिकायत
शुक्रवार को ग्राम वापचा से एक दिव्यांग महिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने कलेक्टर और एसपी दोनों को ही लिखित शिकायत करते हुए अपनी समस्याएं बताईं। उन्हें हल करने की मांग की महिला ने बताया कि उनके बेटे के खिलाफ बहू और अन्य लोगों को झूठी शिकायत कर रहे हैं। इस संबंध में एसपी से मुलाकात की। वहीं लंबे समय से राशन न मिलने की शिकायत कलेक्टर से की ।