कमड्डी गांव में युवक अशोक दास ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली और पत्नी को घर लेकर चला आया। जब पहली पत्नी पूनम कुमारी ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। घटना के बाद पीड़िता पूनम कुमारी अपने पिता के साथ बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे थाना पहुंचकर घटना जानकारी पुलिस को देते हुए पति पर कार्रवाई करने की मांग की है।