ग्वालियर गिर्द: सीवर सफाई अभियान में 2 महीने में 8 हजार परिवारों को दिलाई राहत
विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे सीवर सफाई महाअभियान ने महीने पूरे कर लिए हैं। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मार्गदर्शन और जनकल्याण समिति की देख-रेख में चल रहे इस सीवर सफाई महाअभियान के तहत अब तक उप नगर में रहने वाले लगभग 8000 परिवारों को हर रोज होने वाली सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या से निजात दिलाई जा चुकी है। इन दो महीनों में 1016 सीवर चैंबर साफ किए गए।