हुलासगंज थाने की पुलिस ने शराब बेचने के मामले में थाना क्षेत्र के बनवरिया सहित विभिन्न गांवों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया जिसे बाकी प्रक्रियाओं के बाद काको स्थित मंडल कारा भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने सोमवार शाम करीब 7 बजे जानकारी दी कि गिरफ्तार लोगों में सितावो देवी, लालू मांझी, एवं केचुल है जिसपर आगे की कार्रवाई जारी है।