बेतिया: बेतिया पुलिस का ज़बरदस्त अभियान: 14 अभियुक्त गिरफ्तार, 63.2 लीटर शराब ज़ब्त
बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए समकालीन अभियान की जानकारी दी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर संचालित इस अभियान में 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 63.2 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद जेल में भेजा गया।