सहारनपुर: जनपद में भाकियू टिकैत नेता आरिफ मलिक ने राहगीरों को पिलाया मीठा शरबत, गर्मी से मिली राहत
सहारनपुर में भीषण गर्मी के बीच भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत के मंडल महासचिव आरिफ मलिक, महानगर अध्यक्ष उस्मान मलिक की कमेटी ने शहर में कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर राहगीरों और जरूरतमंदों को शनिवार दोपहर 2:00 बजे मुफ्त में मीठा शरबत पिलाया। तपती धूप में लोगों ने शरबत पीकर ठंडक महसूस की और ताजगी लौटती देखे गई।