पुनपुन: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के विरोध में पुनपुन में कैंडल मार्च निकला
Punpun, Patna | Apr 28, 2025 जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल के दिनों में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की याद में सोमवार की शाम 7:00 बजे कैंडल मार्च निकाला गया । जो अजय चौक से कामेश्वर सिंह के चौक के रास्ते पिंडदान स्थल पहुंचा। जहां लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर निर्दोष मारे गए पर्यटकों की श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।