कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ जवान के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घर में घुसकर महिला के साथ उपद्रव किए जाने के मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर 08 जून 2026 को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। वहीं नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पाण्डेय स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों की समस्याएं सुनीं और निष्पक्ष जांच व समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि झारखंड में तैनात सीआरपीएफ जवान ने वीडियो जारी कर अपने परिवार की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई थी। अब पुलिस प्रशासन के एक्शन के बाद परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
📍 महाराजपुर थाना क्षेत्र, कानपुर
.
.
.
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #KanpurNews #Maharajpur #CRPF