बरवाडीह: मध्य रात्रि में किराना दुकान में लगी आग, लगभग एक लाख की संपत्ति जलकर राख
बरवाडीह। बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा पंचायत अंतर्गत मुर्गिडीह गांव में शनिवार देर रात अज्ञात लोगों द्वारा एक किराना दुकान में आग लगा देने का मामला सामने आया है। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे दुकानदार को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।