भीमपुर: दामजीपुरा के धमादेही गाड़ाघाट नदी उफान पर दर्जनों गांवों का टुटा सम्पर्क, प्रशासन ने सावधानी बरतने के अपील
Bhimpur, Betul | Jul 5, 2026 भीमपुर विकासखण्ड क्षेत्र के दामजीपुरा में हुई भारी बारिश से धमादेही गाड़ाघाट नदी उफान पर चल रही है जिससे दर्जनों गांवों का सम्पर्क टुट गया है मिली जानकारी अनुसार नंदी का जल स्तर बढ़ने से दौलतपुरा धमादेही गांव तक पानी पहुंच चुका है जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है फिलहाल प्रशासन ने सभी को सावधानी बरतने की अपील की है।