बारा: गौहनिया ग्राम सभा में 'सोने के खजाने' की अफवाह से खेतों में खुदाई से मचा हड़कंप
Bara, Allahabad | Mar 31, 2026 घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया ग्राम सभा में सोने के खजाने को लेकर कुछ लोगों ने खेतों में गड्ढे खोद दिए। आज मंगलवार सुबह करीब 08:00 के आसपास ग्रामीण जब खेतों में शौच के लिए गए तो ग्रामीणों ने खुदाई देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कहा यह गड्ढा किस लिए खोदा गया है लोगों में चर्चा बना हुआ है, फिलहाल ग्रामीणों ने इसे अफवाह बताया है।