करकेली: करकेली के बरही गांव में ट्रक दुर्घटना में 3 युवकों की मौत, 1 घायल, आरोपी ट्रक चालक पर मामला दर्ज
ग्राम बरही के 3 युवको की ट्रक से एक्सीडेंट मे मौत हो गई है जबकि ग्राम कंचनपुर निवासी एक युवक अस्पताल मे जिंदगी और मौत से जूझते हुए इलाजरत है।बताया जाता है कि बीते दिनो NH 43 मे अमहा के खेरमाई के पास एक बेलगाम ट्रक ने इन बाइक सवार युवकों के साथ एक्सीडेंट कर दिया था।थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर धारा 106(1),281 BNS के तहत मामला दर्ज किया है।