कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कमतरी में शुक्रवार की शाम 7 बजे पशुबाड़े में भीषण आग लग गई, बाड़े में धुआं करने से आग भड़क गई और कुछ ही मिनटों में आग की लपटें फैल गयी, वही 4 बकरियां और 2 पड़े आग में जल गए, फिलहाल ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई, रिंकू परिहार के पशुबाड़े में यह आग की घटना हुई, वही सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व विभाग की टीम जांच में जुटी है।