खगौल: दानापुर मंडल के नेउरा स्टेशन पर रेलवे ने प्री-NI और NI कार्य के लिए रविवार को लिया मेगा ब्लॉक
दानापुर मंडल के नेउरा स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने रविवार को मेगा ब्लॉक लिया है. इस काम के पूरा होते ही नेउरा-जटडुमरी नई ब्रॉडगेज रेललाइन शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा. हालांकि, इस मेगा ब्लॉक का असर यात्रियों पर साफ दिखाई दे रहा है, क्योंकि कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.रेलवे के अनुसार, आनंद विहार से दानापुर