सादाबाद: धांधऊ में सड़क हादसे में पांच लोगों की हुई मौत, गांव में 5 शव पहुंचते ही मचा कोहराम, छाई शोक की लहर
धांधऊ निवासी 8 लोग जबलपुर और जगन्नाथ जी दर्शन करने गए थे। आगरा से सड़क मार्ग से गांव वापस लौट रहे थे, जलेसर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनके टेंपो में टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार रात पांचों के शव गांव पहुंचे तो पूरे गांव में कोहराम मच गया और शोक की लहर छा गई। देर रात सभी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है