बालाघाट: सर्पदंश से किसान की मौत: जमीन पर सोना जानलेवा बना
जिले में सर्पदंश की एक हृदयविदारक घटना में 42 वर्षीय किसान फगन सिंह पिता बृजलाल धुर्वे की मौत हो गई। वह हर्रा टोला, ग्राम लातरी चौकी बिठली के निवासी थे। घटना 22 अप्रैल की रात की है, जब फगन सिंह परिवार के साथ घर में जमीन पर सो रहे थे। जानकारी के अनुसार रात करीब 3 बजे उनके सिर के पास किसी जहरीले सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद उन्होंने तुरंत परिजनों को बताया,