फतेहपुर: सदर के चौफेरवा के समीप बेटी की ससुराल जा रहे पिता को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, पिता की हुई मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय भिखारी लाल का 55 वर्षीय पुत्र ननकू ई-रिक्शे पर सवार होकर अचाकापुर गांव अपनी बेटी के घर जा रहा था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव के समीप ई-रिक्शे से उतरा तभी तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन उसको जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई