विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर नीमच के क्रमांक 2 स्कूल परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर जमीन पर बैठ कर सरकार की वादाखिलाफी और उदासीनता के विरोध मे बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब दिव्यांगों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। दिव्यांगजनों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया।