दातागंज: दातागंज क्षेत्र के बेलाडांडी रामगंगा घाट पर ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़
रविवार को सुबह 8 बजे से ही पुलिस प्रशासन की निगरानी में गंगा स्नान शुरू हो गया है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बेलाडांडी रामगंगा घाट पर ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही है। गंगा स्नान को लेकर सभी घाटों पर प्रशासन ने व्यवस्थाएं की है। और निगरानी को लेकर तमाम पुलिस फोर्स लगाया गया है।