पन्ना: पन्ना में सवर्ण अधिकारी-कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष बने रिटायर्ड SDO सुरेंद्र खरे।
Panna, Panna | Jun 4, 2026 पन्ना के तलैया फील्ड मंदिर परिसर में सवर्ण अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में संगठन विस्तार और कर्मचारी हितों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से रिटायर्ड SDO सुरेंद्र कुमार खरे को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।