सिंहस्थ 2028 के पूर्व इंदौर दाहोद रेल परियोजना को छोटा उदयपुर धार रेल परियोजना से जोड़ते हुए टांडा रोड से तिरला(धार) तक शेष 43 किलोमीटर रेल लाइन निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने को लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धार आगमन पर रेल लाओ महासमिति द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा।