श्योपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड वीरपुर में हिन्दू सम्मेलन के निमित्त भूतेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार को दोपहर 03 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समिति सदस्यों ने विधिवत रूप से पूजन किया और आगामी 17 जनवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन की रूपरेखा तय की।