सुसनेर: तहसील रोड पर कन्या शाला स्कूल में पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत किया जागरूक, दिलाई शपथ
आज शनिवार को दोपहर डेढ बजे तहसील रोड स्थित शा.कन्या हायर शाला स्कूल में पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। इस दौरान टीआई अक्षय सिंह बेस ने नशा न करने के लिए जागरूक किया व शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र झा, प्रधान आरक्षक दुलीचंद गवली, आरक्षक संदीप दांगी, मोना राजपूत मौजूद रहे।