सांगानेर: जयपुर में एसीबी की टीम ने नगर निगम के एक जूनियर इंजीनियर JEN को 80000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने नगर निगम के एक जूनियर इंजीनियर (JEN) को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि निर्माणाधीन मकान को सील नहीं करने और निर्माण कार्य नहीं रुकवाने के बदले उसने परिवादी से 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान रिश्वत की 80 हजार की राशि बरामद कर ली है