अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर गढ़ा में छत पर सो रहा था परिवार, घर में घुसे चोर; 50 हजार नगदी समेत लाखों के जेवर ले उड़े चोर
कोतवाली क्षेत्र के अजीतमल कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर (गढ़ा) में रविवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे, जबकि गृहस्वामी सवारियां लेकर बिठूर गया हुआ था। सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। मोहल्ला आजाद नगर निवासी अमित राजपूत पुत्र देशराज राजपूत ईक