नौतन अंचल क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत अंतर्गत अहिर टोली में गैरमजुरवा जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर युवाओं और छात्रों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे दर्जनों युवाओं व छात्रों ने अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने त्वरित कार्रवाई की मांग की।