मांट: मुख्यमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष कल सुबह 8 बजे आएंगे बाजना, बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कल रविवार की सुबह आठ बजे बाजना आएंगे। क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी ने शनिवार शाम चार बजे बताया कि तीनों नेतागण सड़क मार्ग से बाजना कट से उतर कर बाजना आयेगें,यहां बाजना चौकी के सामने नेताओं का स्वागत,सम्मान किया जाएगा।