सहारनपुर देहात विधानसभा से विधायक आशु मलिक ने विधानसभा सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश नगर निगम विधेयक 2025 का कड़ा विरोध किया।उन्होंने कहा कि यह विरोध किसी औपचारिकता के लिए नहीं है, बल्कि जनता की अपेक्षाओं के खिलाफ बनाए जा रहे कानूनों के खिलाफ है। विधायक ने आरोप लगाया कि यह विधेयक आम जनता को राहत देने के बजाय केवल पूंजीपतियों और बड़े कारोबारी वर्ग को लाभ पहुंचा।