नैनपुर: ग्राम परसवाड़ा एवं झिरिया में 'जल शक्ति से नवभक्ति' अभियान के तहत जल मंदिर की स्थापना
नवांकुर संस्था तेजस्विनी महिला शक्ति संघ नैनपुर द्वारा "जल शक्ति से नवभक्ति अभियान" के अंतर्गत सोमवार 1:00 बजे ग्राम पंचायत परसवाड़ा एवं झरिया में जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह पहल ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से संपन्न हुई। अभियान के तीनों चरणों की विस्तार से जानकारी देते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।