बनखेड़ी। स्थानीय मंडी परिसर बनखेड़ी में सोमवार से समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन केंद्र का आधिकारिक संचालन का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुश्री रूपल राजपूत, सहकारिता विस्तार अधिकारी जीडी पाल और मंडी सचिव कमलेश नागवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।