पोरसा: जवान को सम्मान न मिलने पर गुस्साए परिजनों ने तहसील पचपेड़ा चौराहे पर किया चक्का जाम, ड्यूटी के दौरान हुई थी मौत
Porsa, Morena | Jun 22, 2025 देश की रक्षा के लिए समर्पित एक सैनिक की मौत अब सवालों के घेरे में है। पोरसा क्षेत्र के खलक का पुरा गांव निवासी भारतीय सेना में नायक पद पर तैनात अरविंद सिंह तोमर की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई, लेकिन न तो उसे उचित सैनिक सम्मान मिला, और न ही परिजनों को मृत्यु के कारण की कोई जानकारी दी गई।