चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन परिसर में शुक्रवार की शाम चार बजे तक कांग्रेस कमिटी चौथम की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की। जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रभारी शोभा कांत चौधरी उपस्थित रहे। ।