पुनासा: बांगरदा पुनर्वास में बल्कर पलटने से तीन मवेशियों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Punasa, Khandwa | Jun 11, 2026 खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांगरदा पुनर्वास में बुधवार देर रात एक बल्कर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन मवेशियों की मौत हो गई, जिससे पशुपालक परिवार को लगभग 1.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।