राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर बरेली कैंटोनमेंट के जनरल हॉस्पिटल में सफाई मित्रों के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। डॉक्टरों ने टीकाकरण के महत्व, संक्रामक रोगों से बचाव और स्वास्थ्य सुरक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम सीईओ डॉ. तनु जैन के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें डब्ल्यूएचओ अधिकारी और छावनी परिषद का स्टाफ मौजूद रहा।