हिलसा: हिलसा में सेवानिवृत्त शिक्षिका आशा किरण को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी गई शुभकामनाएं
Hilsa, Nalanda | Jul 6, 2026 सेवानिवृत्त शिक्षिका आशा किरण को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी गई शुभकामनाएं हिलसा (नालंदा): नगर परिषद क्षेत्र के आर्य समाज रोड स्थित सूर्या कन्या मध्य विद्यालय में सोमवार को सेवानिवृत्त शिक्षिका आशा किरण के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने की।