महोली: नेरी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
जनपद के महोली इलाके के नेरी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर एक पाइप को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। सड़क हादसे में घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए महोली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा है।