खरगौन: शहर के जुलवानिया रोड़ पर डंपर ने बाइक चालक को मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर घायल
खरगोन शहर के जुलवानिया रोड पर मंगलवार को दोपहर के समय एक बड़ा हादसा हो गया जहां पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी हादसे में पति पत्नी घायल हो गए घायलों को तुरंत आसपास मौजूद राहगीरों की मदद से खरगोन जिला अस्पताल पहुंचाया गया ।