हेरहंज: चितरपुर गांव के पास कोयला लदा हाईवा पलटा, कोई हताहत नहीं
हेरहंज चंदवा मार्ग पर चितरपुर गांव के पास कोयला लदा हाईवा बुधवार दोपहर पलट गया। जिससे हाईवा वाहन में लदे कोयला सड़क पर बिखर गए। हालांकि इस घटना में वाहन का चालक बाल बाल बच गया और उसे आंशिक रूप से मामूली चोटे आई। वही वाहन में फंसे चालक को आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार उक्त हाईवा बीराटोली रेलवे कोयला साइडिंग जा रहा था