मुरैना नगर: मुरेना स्टेशन पर रेलवे की किलाबंदी, 264 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹1.58 लाख का राजस्व वसूला
मुरेना रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी कर वृहद टिकट जांच अभियान आज व कल चलाया गया।स्टेशन व ट्रेनों में बिना टिकट व अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई हुई। जांच में 264 यात्री पकड़े गए, जिनसे 1 लाख 58 हजार रुपये रेल राजस्व वसूला गया। अभियान के दौरान अफरा-तफरी मची। महिला व दिव्यांग कोच से अनाधिकृत यात्रियों को हटाया गया। आरपीएफ का सहयोग रहा महत्त्वपूर्ण।