अररिया: विजयादशमी पर मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भीड़, नानू बाबा ने उड़ाए नीलकंठ
Araria, Araria | Oct 21, 2026 अररिया में विजयादशमी के अवसर पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन की परंपरा के तहत बुधवार को विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दशहरे पर नीलकंठ के दर्शन को शुभ और सौभाग्य का प्रतीक मानने वाले हजारों भक्त मंदिर परिसर में जुटे।