डीग: बहज उत्खनन ने खोले इतिहास के नए द्वार, 23 मीटर नीचे मिली प्राचीन नदी के प्रमाण
डीग जिले के बहज पुरास्थल पर भारतीय पुरातत्व की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उत्खनन कार्य जनवरी 2024 से जुलाई 2025 के बीच दो चरणों में संपन्न किया गया। डॉ. विनय कुमार गुप्ता के निर्देशन में किए गए इस उत्खनन ने क्षेत्र के हजारों वर्षों पुराने सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक इतिहास की कई नई परतों को उजागर किया है।