कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट में मंगलवार सुबह एक अजगर चलकदमी कर रहा था। तभी एक खरगोश अजगर के निकट से जाने लगा। अजगर ने खरगोश को दबोच लिया। इसके बाद उसे जिंदा निगल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जंगल में ऐसी घटनाएं सामान्य हैं। जंगली जीव के दूसरे के वाहक हैं।