ग्वालियर गिर्द: IPS कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर में बंदरों का हमला, 2 युवतियां घायल, वीडियो वायरल
लिंक रोड पर स्थित IPS कॉलेज में चल रहे शौर्य संकल्प प्रशिक्षण शिविर में बंदरों एक झुंड ने अचानक हमला कर दिया।घटना गुरुवार की बताई गई है।बंदरों के अचानक हुए हमले के कारण वहां प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही 2 युवतियां घायल हो गई।बंदरो ने उनका सामान छीन लिया और प्रशिक्षण लेने वाले लोगों को कैंपस के भीतर बिल्डिंग में जाना पड़ा इस घटना में रुबी और माया घायल हुई।