छतरपुर नगर: हिस्से की मांग को लेकर बेटे पर वृद्ध मां को प्रताड़ित करने का आरोप, एसपी से हुई शिकायत,दिया आवेदन।
छतरपुर संपत्ति में हिस्से की मांग को लेकर एक वृद्ध महिला ने अपने ही बेटे पर गाली-गलौज, धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। आज 23 जून दोपहर 1:00 बजे महिला एसपी कार्यालय पहुंची और बेटे व उसके साथी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।महिला ने शिकायत में बताया कि 15 जून को उसका बेटा अपने साथियों के साथ सागर रोड स्थित उसके मकान पर पहुंचा।