बालघाट थाना पुलिस ने कुडगाँव के प्रकरण में 6 साल से फरार ₹10 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी महेश कुमार मीना ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि एसपी के निर्देश पर मुखबिर से मिली सूचनका पर बदमाश सूरज उर्फ डैनी उर्फ शेरू निवासी भोपुर को भोपुर के जंगलों से गिरफ्तार किया गया।