परसिया: मां गुस्से में आमला चली गई तो बेटी ने फांसी लगाकर दी जानभट्टी मोहल्ला वार्ड दस में सिद्धेश्वरी मंदिर के पीछे की घटना
परासिया के वार्ड क्रमांक दस भट्टी मोहल्ले में 19 साल की युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शुक्रवार देर रात की है। शनिवार को बारह बजे पोस्टमार्टम किया गया। युवती अर्शि पटवा की मां गुस्से में आमला चली गई थी। इससे परेशान होकर बेटी ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी।रात ग्यारह बजे के आसपास युवती को अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।